पीरियड्स जिसे आम भाषा में मासिक, मासिक धर्म या मासिक चक्र के नाम से भी जाना जाता है यह लगभग हर महिला को हर महीने होता है। पीरियड्स 13 से 14 वर्ष की आयु से शुरू हो जाते हैं और लगभग 50 से 55 वर्ष की आयु में समाप्त होते हैं।
पीरियड्स का यह चक्र हर महीने अपने नियमित समय पर होता है परंतु कई बार पीरियड्स के चलते महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है महिलाएं कई आवश्यक कार्यो को नहीं कर पातीं हैं।
उदाहरण के तौर पर अगर किसी महिला का कोई बहुत ही महत्वपूर्ण एग्जाम है और उस एग्जाम में उस महिला को पीरियड होने लगें तो महिला का सारा ध्यान पीरियड्स पर ही रहेगा और वह अपना एग्जाम नहीं लिख पाएगी। इसके अलावा ऐसे कई कारण होते हैं जिनकी वजह से महिलाएं चाहती हैं कि पीरियड्स जल्दी हो जाए।
हम इस आर्टिकल में पीरियड्स जल्दी लाने की दवाई के बारे में जानकारी देंगे जैसे कि पीरियड्स जल्दी लाने की दवाई के नाम इत्यादि (Periods Jaldi Lane ki Dawa)
Table of Contents
पीरियड्स जल्दी लाने की दवाई के नाम – Periods Jaldi Lane ki Dawa

पीरियड जल्दी लाने के लिए मुख्य रूप से दो दवाइयों का प्रयोग किया जाता है।
- Primolut N
- Medroxyprogesterone
Primolut N Table
यह एक दवाई है इसका उपयोग पीरियड को जल्दी लाने के लिए किया जाता है तथा यह दवाई काफी सुरक्षित है और इसके बहुत ही कम दुष्प्रभाव हैं। अगर किसी कारणवश महिलाओं के पीरियड देर से होते हैं तब भी इस दवाई का प्रयोग किया जाता है ताकि पीरियड टाइम पर हो जाए। इसके अलावा इस दवाई का प्रयोग एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए भी किया जाता है।
मूल्य – MRP
- 57 rupees (Primolut N 5mg 10 गोलियों का पत्ता)
Primolut N दवाई के मुख्य उपयोग हैं:-
- अनियमित पीरियड्स को नियमित करने के लिए
- अत्यधिक रक्तस्राव होने पर रक्तस्राव को कम करने के लिए
- मासिक धर्म के समय दर्द को कम करने के लिए
- एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए
- और कई परिस्थितियों में इस दवाई का उपयोग पीरियड्स को देर से लाने के लिए भी किया जाता है।
दुष्प्रभाव – Side effects
दवाई का उपयोग करने पर कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो निम्नलिखित हैं।
- चेहरे पर बाल बढ़ना
- वजन बढ़ाना या घटना
- तबीयत खराब होना
- कब्ज होना
- दस्त होना
- मुंह सूखना
- माइग्रेन होना
- अवसाद होना
- एलर्जी।
Medroxyprogesterone
Medroxyprogesterone, एक प्रोजेस्टिन दवाई है यह एक प्रकार का हार्मोन होता है यह दवाई एस्ट्रोजन हार्मोन को बदल देती है और यह प्राकृतिक रूप से प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाती है जिसकी वजह से पीरियड जल्दी होने लगते हैं। यह काफी असरदार और कारगर दवाई है।
इस दवाई के बहुत कम दुष्प्रभाव है तथा बहुत अधिक लाभ हैं। परंतु अगर आप इस दवाई की आदत लगा लेंगे तो आपको अधिक दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दवाई का उपयोग मूंह द्वारा किया जाता है।
मूल्य – MRP
100 – 250
Medroxyprogesterone दवाई के मुख्य उपयोग हैं:-
- अनियमित मासिक चक्र
- अनियमित रक्तस्राव
- अन्य पीरियड संबंधी रोग
- पीरियड्स जल्दी लाने के लिए
दुष्प्रभाव – Side effects
Medroxyprogesterone दवाई का उपयोग करने पर कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं इसलिए कभी भी दवाई का अत्याधिक उपयोग ना करें इस दवाई का उपयोग करने पर होने वाले दुष्प्रभावों की सूची निम्नलिखित है।
- सिर दर्द
- पेट में दर्द
- बाल झड़ना
- वजन बढ़ना
- थका-थका महसूस करना
- सोने में दिक्कत
- सांस लेने में दिक्कत
- पेट में मरोड़
पीरियड जल्दी लाने की मेडिसिन खाने के कारण
इसके साथ साथ ही कई कारण होते हैं जिनकी वजह से महिलाएं चाहती हैं कि उनके पीरियड जल्दी हो जाए। जिसके लिए वह दवाइयां खाती हैं।
अनियमित मासिक धर्म चक्र होना
अक्सर महिलाओं को कई कारणों से मासिक धर्म अनियमित रूप से होने लगते हैं मतलब कभी जल्दी होने लगते हैं और कभी बहुत ज्यादा देर से होने लगते हैं तो ऐसी स्थिति में पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए महिलाएं पीरियड को जल्दी लाने वाली दवाइयों का प्रयोग करती हैं।
किसी पार्टी या समारोह में जाना।
कई बार महिलाओं को किसी पार्टी, समारोह या किसी और जगह जाना होता है परंतु पीरियड की वजह से वह वहां नहीं जा पाती इसलिए महिलाएं पीरियड को जल्दी लाने वाली दवाइयों का प्रयोग करती हैं।
प्रेगनेंसी टालने के लिए
अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि पीरियड्स जल्दी हो जाने से प्रेगनेंसी नहीं होती, पीरियड्स हो जाने के बाद प्रेगनेंसी होने की संभावना कम होती है परंतु महिलाएं यह सोच कर इस दवाई का उपयोग करती हैं।
स्तनपान कराने वाली
अक्सर स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस दवाई का प्रयोग करती हैं ताकि उनके पीरियड जल्दी आ सके क्योंकि स्तनपान कराने से कई बार पीरियड रुक जाते हैं या फिर बहुत देर से आते हैं ऐसी स्थिति होने पर महिलाएं इन दवाइयों का प्रयोग करती हैं।
यह भी पढ़ें:- अक्रियाशील गर्भाशय रक्तस्राव क्या है? इसके कारण, लक्षण इत्यादि | Dysfunctional uterine bleeding in hindi
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने पीरियड्स जल्दी लाने की दवाई के बारे में संपूर्ण जानकारी बताई है जैसे कि पीरियड्स जल्दी लाने की दवाई के नाम इत्यादि (Periods Jaldi Lane ki Dawa)
मैं आशा करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारे आर्टिकल पसंद आता है या आप क्या कोई सवाल या जवाब है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं धन्यवाद।

Dr. Sujata kaur को Gynecology क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। Dr. Sujata kaur ने न्यू इंग्लैंड मेडिकल कॉलेज से MBBS और MD पूरा किया। अपने प्रशिक्षण और रजिस्ट्रारशिप को पूरा करने के बाद Dr. Sujata kaur 20 से अधिक वर्षों से एक स्वतंत्र प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ अभ्यास कर रही हैं।
Qualification- MBBS, MD – Obstetrics and Gynaecology