आजकल की भागदौड़ भरी और अन हेल्थी जिंदगी में अलग-अलग प्रकार की बीमारियां हो जाना स्वभाविक है अक्सर देखा जाता है कि लोगों को मिठाई खाना बहुत पसंद होता है लेकिन अधिक मिठाई खाने से व्यक्ति को डायबिटीज की प्रॉब्लम हो जाती है।
डायबिटीज मतलब जब हमारे रक्त में शुगर की मात्रा एक निर्धारित मात्रा से अधिक हो जाती है तब उसे डायबिटीज कहा जाता है। इसकी जांच करने के लिए एक Test होता है जिसका नाम है Random Blood Sugar Test
हम इस आर्टिकल में RBS Test के बारे में जानकारी देंगे जैसे कि RBS Test क्यों किया जाता है, RBS Test करने के दुष्प्रभाव क्या है, RBS Test करने के क्या-क्या लाभ हैं इत्यादि (RBS Test in Hindi)
Table of Contents
Random Blood Sugar Test क्या है – What Is Random Blood Sugar Test in Hindi

किसी व्यक्ति के शरीर के रक्त में कितनी मात्रा में शुगर या ग्लूकोस है इसे ही ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोस के नाम से जाना जाता है।
RBS मतलब रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट एक टेस्ट है इस टेस्ट का मूल उद्देश्य है कि किसी भी समय हमारे शरीर के रक्त में शुगर की मात्रा कितनी है, की जांच करना।
अक्सर इस टेस्ट की जांच डायबिटीज को कंफर्म करने तथा बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके साथ साथ ही बीमारी के ठीक होने के बाद और इलाज के दौरान इस टेस्ट को नियमित रूप से किया जाता है ताकि व्यक्ति के रक्त में शुगर की मात्रा को मॉनिटर किया जा सके।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में 200 मिलीग्राम प्रति डिसिलिटर या उससे अधिक शुगर होती है तो व्यक्ति को डायबिटीज रोग है।
Random Blood Sugar test क्यों करते हैं – Why Do I Need Random Blood Sugar Test in Hindi
RBS Test कराने का मुख्य उद्देश्य ही है कि किसी भी समय हमारे ब्लड में शुगर की मात्रा कितनी है इसकी जांच करना।
आमतौर पर अगर किसी व्यक्ति की जांच में शुगर लेवल 200 मिलीग्राम प्रति डेसी लीटर या उससे अधिक है तो यह बात कंफर्म है कि उस व्यक्ति को शुगर की समस्या है।
कुछ बीमारियों का पता लगाने के लिए भी रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट किया जाता है। इसके साथ साथ ही इलाज के दौरान समय-समय पर यह टेस्ट किया जाता है जिससे व्यक्ति की स्थिति को मॉनिटर किया जा सके।
डॉक्टर आपको निम्नलिखित परिस्थितियों में यह टेस्ट कराने के लिए कह सकता है
- अगर आपका अचानक से वजन घटने लगे
- अगर आपको डिहाइड्रेशन हो या आपके होंठ सूख रहे हो
- अगर आपको धुंधला दिखाई देने लगे
- बार बार पेशाब जाना
- जल्दी ठीक ना होना
Random Blood Sugar Test करने से पहले तैयारी – preparation before Random Blood Sugar Test in Hindi
RBS Test करने के लिए किसी भी प्रकार की विशेष तैयारी की कोई जरूरत नहीं है। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या है, तो आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। रेंडम ब्लड सूगर टेस्ट के लिए आपको किसी प्रकार की कोई दवाई का सेवन नहीं करना होता। इसके अलावा इसे करने के लिए आपको खाली पेट भी नहीं रहना पड़ता।
Random Blood Sugar Test कैसे किया जाता है – How Is Random Blood Sugar Test done in Hindi
RBS Test कराना काफी सिम्पल होता है। RBS Test करने के लिए व्यक्ति का ब्लड सैंपल लिया जाता है ब्लड सैंपल लेने का प्रोसीजर बहुत सिंपल है। ब्लड सैंपल लेने के लिए चिकित्सक व्यक्ति के हाथ में इंजेक्शन लगाकर नसों में से थोड़ा सा ब्लड का सैंपल ले लेता है और ऐसा करने में व्यक्ति को ज्यादा दर्द भी नहीं होता।
यह भी पढ़ें:- CBC test in hindi | CBC Test क्यों करवाया जाता है इत्यादि
Random Blood Sugar Test की सामान्य रेंज क्या होती है – What is normal range of Random Blood Sugar Test in Hindi
Reference Range | Interpretation |
---|---|
Absent | Urine Sugar |
110-126 | Impaired Glucose |
70-110 | Normal Glucose Tolerance |
>126 | Provisional Diag. Diabetes Mellitus |
क्या Random Blood Sugar Test खाली पेट रहना चाहिेए – Is RBS test done empty stomach in hindi
RBS Test कराने के लिए खाली पेट रहने की कोई आवश्यकता नहीं है RBS Test का मतलब होता है रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट मतलब कि किसी भी समय हमारे ब्लड में शुगर की मात्रा कितनी है।
Random Blood Sugar Test के साथ-साथ कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए – What Other Tests Might I Have Along With Random Blood Sugar Test in Hindi
आमतौर पर rbs टेस्ट डायबिटीज की जांच करने के लिए किया जाता है परंतु कई बार डायबिटीज की वजह से ही नहीं कई अन्य कारणों से भी इस टेस्ट को कराना पड़ता है। कारण जैसे थाय राइड, पैंक्रियास में सूजन होना, पैंक्रियास का कैंसर होना कुछ विशेष ट्यूमर होने पर और इन सब परिस्थितियों में सिर्फ RBS Test करने से ही इन परिस्थितियों का पता नहीं लगता इन सभी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग प्रकार के टेस्ट भी करने पड़ते हैं जैसे कोलेस्ट्रोल, ग्लूकोस टेस्ट, tolerance टेस्ट, फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट आदि
Random Blood Sugar Test का रिजल्ट आने में कितना समय लगता है – When Do You Expect Results of Random Blood Sugar Test in Hindi
आमतौर पर RBS Test का रिजल्ट आने में 24 से 36 घंटे लगते हैं।
Random Blood Sugar Test का मूल्य क्या है Price of Random Blood Sugar Test in Hindi
RBS Test का मूल्य अलग-अलग राज्यों और जगहों के हिसाब से बदल सकता है आप आपके घर के आस-पास ही किसी भी पैथोलॉजी लैब से इस टेस्ट को करवा सकते हैं यह टेस्ट महंगा नहीं होता।
Random Blood Sugar Test के दुष्प्रभाव क्या है – Side effects of Random Blood Sugar Test in Hindi
ब्लड शुगर टेस्ट कराने के दुष्प्रभाव ना के बराबर होते हैं ब्लड शुगर टेस्ट कराने पर आपको हल्के-फुल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे
- सिर में दर्द
- जिस हिस्से से सैंपल लिया गया है उस हिस्से में सूजन होना
- शरीर में दर्द होना
यह भी पढ़ें:- Liver Function Test in hindi | लिवर फंक्शन टेस्ट क्या है, खर्च, कब, क्यों, कैसे होता है
प्रेगनेंसी में Random Blood Sugar Test – Random Blood Sugar Test in pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी के दौरान हमारे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है इसलिए हमें नियमित रूप से RBS Test कराते रहना चाहिए परन्तु अपनी मर्जी से स्टेटस को कराने का कोई फायदा नहीं होगा अगर डॉक्टर कहता है आपको यह टेस्ट कराने के लिए तभी आप इस टेस्ट को कराएं बाकी इस ड्रेस को कराने से प्रेगनेंसी पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने RBS Test के बारे में जानकारी दिया है जैसे कि RBS Test क्यों किया जाता है, RBS Test करने के दुष्प्रभाव क्या है, RBS Test करने के क्या-क्या लाभ हैं इत्यादि (RBS Test in Hindi)
मैं आशा करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारे आर्टिकल पसंद आता है या आप क्या कोई सवाल या जवाब है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं धन्यवाद।

Dr Shubam malhotra एक general physician है। Dr Shubam malhotra नई दिल्ली में रहते हैं। कई अस्पतालों में काम कर चुके Dr Shubam malhotra का अनुभव 13 साल से भी ज्यादा है
Qualification:- MBBS