अक्सर बहुत सारे लोग यह सोचते हैं कि नियमित रूप से हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार बढ़ता है? क्या ऐसा सच में होता है या फिर यह सिर्फ एक अफवाह है? कभी ना कभी आपके मन में भी यह बात आई होगी कि, क्या सच में हस्तमैथुन करने से लिंग का साइज बढ़ सकता है?
इसलिए आज इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि क्या हस्तमैथुन करने से लिंग आकार बढ़ता है?, क्या हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार घटता है? और क्या जीवन शैली में बदलाव करने से लिंग का आकार बढ़ सकता है? (Kya hastmaithun se ling badhta hai)
Table of Contents
क्या हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार बढ़ता है? – Kya hastmaithun se ling badhta hai
नहीं, हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार नहीं बढ़ता है। हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार बढ़ता है इसका कोई भी वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है। हस्तमैथुन करने से लिंग कुछ समय के लिए अधिक सक्रियशील हो जाता है जिससे लिंग का आकार कुछ समय के लिए बढ़ जाता है परंतु यह लंबे समय तक के लिए नहीं रहता। हस्तमैथुन करते समय जैसे ही व्यक्ति का वीर्य निकल जाता है वैसे ही व्यक्ति का लिंग अपने आप शांत होकर छोटा हो जाता है।
लिंग का आकार ज्यादातर जेनेटिक्स और अनुवांशिकी पर निर्भर करता है लिंग शिशु अवस्था में ही ग्रो होने लगता है तथा यह 18 से 19 वर्ष की आयु तक बढ़ता है और उसके बाद इसका बढ़ना लगभग बंद हो जाता है।
हां, हस्तमैथुन करने के कई फायदे होते हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं जैसे
- हस्तमैथुन करने लिंग की एक्सरसाइज हो जाती है और लिंग में सक्रियता बढ़ती है।
- हस्तमैथुन करने से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
- हस्तमैथुन करने से स्पर्म की गतिशीलता बढ़ती है।
- हस्तमैथुन करने से तनाव से राहत मिलती है।
- हस्तमैथुन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- हस्तमैथुन करने से नाक संबंधी रोग आसानी से नहीं होते
- हस्तमैथुन करने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
इतना ही नहीं बल्कि हस्तमैथुन करने के अनेकों लाभ होते हैं परंतु हस्तमैथुन करने से कभी भी लिंग का आकार नहीं बढ़ता है। हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार बढ़ता है यह बात पूर्ण रूप से असत्य है।
क्या हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार कम होता है? – Can Masturbation shrink penis size in Hindi
नहीं, अभी तक कोई भी ऐसा वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो इस बात को सिद्ध कर सके कि हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार घटता है हस्तमैथुन करने से नाही लिंग का आकार बढ़ता है और ना ही लिंक आकार घटता है हस्तमैथुन करते समय कुछ समय के लिए लिंग का आकार बढ़ता है और जब वीर्य निकल जाता है तब लिंग अपने आप ही सामान्य स्थिति में आ जाता है।
हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार घटता है यह बात भी पूर्ण रूप से असत्य और मिथ्या है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि लिंग के आकार का बढ़ना या घटना टेस्टोस्टरॉन हार्मोन पर निर्भर करता है और हस्तमैथुन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है जिस वजह से लिंग का आकार बढ़ता नहीं है या घट सकता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है यह पूर्ण रूप से मिथ्या है ऐसा कुछ भी नहीं है।
- जब वीर्य लिंग से बाहर निकल जाता है तब कुछ देर के लिए शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है परंतु थोड़ी देर बाद ही वह अपने आप सामान्य हो जाता है।
- वैज्ञानिक रिसर्च तथा शोध बताती है कि लिंग के आकार का घटना या बढ़ना टेस्टोस्टरॉन हार्मोन पर बिल्कुल भी निर्भर नहीं करता है।
क्या जीवन शैली में बदलाव करने से लिंग का आकार बढ़ सकता है? – Can lifestyle changes effect penis size in Hindi
नहीं, जीवन शैली में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से लिंग का आकार कभी नहीं बढ़ता है परंतु हां अगर कोई व्यक्ति अच्छी डाइट लें नियमित रूप से एक्सरसाइज करें तो उसका शरीर काफी सख्त और सुडौल हो जाएगा और लिंग भी थोड़ा मोटा हो सकता है परंतु लंबा नहीं होगा।
इसके साथ साथ ही एक तथ्य यह भी है कि अगर आप अच्छी जीवनशैली को अपनाते हैं अच्छा खाना खाते हैं नियमित एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी बॉडी एकदम फिट रहती है और संभोग के दौरान आपके लिंग में रक्त प्रवाह सुचारू रूप से हो पाता है अगर लिंग में रक्त का प्रवाह उचित तरीके से हो पाता है तो की सक्रियता बढ़ जाती है आप ज्यादा लंबे समय तक संभोग कर पाएंगे आपको संभोग का आनंद बहुत अच्छे से हो पाएगा।
निम्नलिखित टिप्स को अपनाकर आप अपने सेक्स परफॉर्मेंस को बढ़ा सकते हैं और लिंग की मोटाई को भी कुछ हद तक बढ़ा सकते हैं।
- अच्छा और स्वस्थ भोजन खाना विशेषकर ऐसा भोजन खाना जिसमें फोलेट ज्यादा हो जैसे पालक इत्यादि।
- पेय पदार्थ ज्यादा पीए, कैफीन इत्यादि वाले पदार्थ ज्यादा पिए।
- विटामिन डी से भरपूर खाद्य सामग्री ले या फूड सप्लीमेंट का भी उपयोग कर सकते हैं।
- जितना हो सके एल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
- तनाव को कम करें।
निष्कर्ष – Conclusion
इस आर्टिकल में क्या हस्तमैथुन करने से लिंग आकार बढ़ता है?, क्या हस्तमैथुन करने से लिंग का आकार घटता है (Kya hastmaithun se ling badhta hai) विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक उपलब्ध कराई है।
इस विषय से संबंधित कोई सवाल या फिर किसी अन्य विषय से संबंधित कोई सवाल या कोई सुझाव अगर आपके मन में उठ रहा हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास जरूर करेंगे।

जाने-माने डॉक्टर Dr. Suraj Sharma सेक्सोलोजी के विशेषज्ञ हैं। Dr. Suraj Sharma दिल्ली में रहते हैं। कई अस्पतालों व क्लीनिक में काम कर चुके Dr. Suraj Sharma का अनुभव 30 साल से भी ज्यादा है
Qualification:- Bachelor of Ayurveda, Medicine and Surgery (Specializes in Treatment Of Male sexual problems)